Uncategorized

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यक्रमस्थान : जिला कारागार, हरिद्वारतिथि : 15 अगस्त 2025

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यक्रम
स्थान : जिला कारागार, हरिद्वार
तिथि : 15 अगस्त 2025

हरिद्वार, 15 अगस्त 2025 :
स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा द्वारा 15 अगस्त 2025 को जिला कारागार, हरिद्वार में कैदियों के लिए एक संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कारागार प्रशासन से

श्री मनोज कुमार आर्या, वरिष्ठ अधीक्षक

श्री विकास चन्द्रा, प्रभारी जेलर

श्री प्रमोद दानू, उप जेलर

श्री R.C. Gairola, मुख्य फार्मासिस्ट
विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संदेश के माध्यम से जिला कारागार हरिद्वार को 79 वे स्वतंत्रता दिवस के साथ इस कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं तथा बधाई दी।

श्रीमती नीलम सिंह, संयुक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक ‘डी’

श्रीमती सरिता त्रिपाठी, मानक संवर्धन अधिकारी

श्री बिशन सिंह रावत, संसाधन व्यक्ति
ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में कैदियों को मानकों के महत्व, गुणवत्ता नियंत्रण, हॉलमार्किंग तथा उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने वाले संदेश साझा किए गए।

कैदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत गाए व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इससे कार्यक्रम का वातावरण और भी अधिक उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी बन गया।

यह संवेदीकरण कार्यक्रम कैदियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरक सिद्ध हुआ और उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुनः स्थापित होने की दिशा में जागरूक किया।

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा ने जिला कारागार प्रशासन, हरिद्वार का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *