Uncategorized

ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी ने मीनाक्षी चौक स्थित अपने कार्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ नजमुल हसन ज़ैदी के निर्देशन में प्रतियोगिता का थीम “पानी बचाओ, बिजली बचाओ” रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों एवं समाज में जल और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। संस्था के सचिव एम. शाहवेज़ ने बताया कि प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण संसाधनों को बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी उत्पन्न करते हैं। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *