जिला बिजनौर थाना मंडावर क्षेत्र गोपालपुर मिर्गीपुर गांव में चोरी, चोर 10 हजार रुपये नकद और सोना-चांदी ले उड़े
बिजनौर। थाना मंडावर क्षेत्र के गोपालपुर मिर्गीपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
परिजनों के अनुसार, रात के समय सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




