Uncategorized

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके के कब्जे एक बैटरी, एक पानी की मोटर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बरामद किए


मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके के कब्जे एक बैटरी, एक पानी की मोटर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बरामद किए है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपीयो को जेल रवाना कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र कुरड़ी सिंह निवासी ग्राम लिब्बरहेडी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात चोरो ने उनके घर से एक बैटरी, एक पानी की मोटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी हुए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल पुत्र मांगेराम, विपिन उर्फ मोटा पुत्र इंद्रपाल, बादल पुत्र ओमवीर, निवासीगण ग्राम लिब्बरहेडी थाना मंगलौर बताया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपीयो को जेल रवाना कर दिए है। पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज कठैत,कांस्टेबल संजय,कांस्टेबल अरविंद, शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *