कलयुगी माँ और उसके प्रेमी को दबोचा lआरोपी महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपनी ही बेटी का करवाया था सामूहिक दुष्कर्म l
बहादराबाद
आज कोतवाली रानीपुर पर वादी सचिन कुमार निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी रानीपुर ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को उसकी माँ घुमाने के बहाने जनवरी 2025 मे अपने दोस्त सुमित पटवाल व शुभम के साथ गाडी मे भेल स्टेडियम की तरफ लेकर गयी जहाँ पर उनकी पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तो ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम करवाया। उसके बाद डरा धमकाकर आगरा व वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी भी दी कि यह बात किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता कि जान से मार देंगे।
शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS व 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बच्ची से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पीडिता का मेडिकल करवाया गया तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल को होटल युग रेजीडेंसी शिव मूर्ति चौक से आजप्रातः दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईl




