10 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बेचने के लिए जा रहा है और शराब बेच कर मोटी कमाई कर रहा है उस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें लक्सर पुलिस चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह नेगी एवं अन्य कांस्टेबल की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम अनुज पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम वार्ड नंबर 2 सीमली नगर पालिका लक्सर बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




