शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और सामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया था, निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम को गठित किया गया, जिसमें कमलकांत रतूड़ी कोतवाली लक्सर, प्रदीप कनौजिया कोतवाली लक्सर, महेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लक्सर की रायसी क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों अंकुश पुत्र किरण पाल ग्राम पंडित पुरी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व अशोक पुत्र संग्राम निवासी ग्राम पंडित पुरी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर 170 बी०एन०एस०एस० मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




