Uncategorized

विधवा से दरिंदगी के आरोपी को आश्रय देने वालों पर शिकंजापिता, भाई, चाचा और जीजा गिरफ्तार, साजिश में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद

विधवा से दरिंदगी के आरोपी को आश्रय देने वालों पर शिकंजा
पिता, भाई, चाचा और जीजा गिरफ्तार, साजिश में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद l
बहादराबाद 19 मई ( महिपाल )

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में विधवा महिला के साथ गत 12 मई को कि गई दरिंदगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रजत पुत्र सतपाल को पुलिस से छिपाने वालों पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार रजत को शरण देने और उसकी फरारी को सहयोग देने वाले चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें उसका पिता, भाई, चाचा और जीजा शामिल हैं। इससे पहले भी पुलिस ने उसके मामा को कलियर से गिरफ्तार कर लिया था, पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग आरोपी को इधर-उधर ले जाने और छिपाने में किया गया था।

12 मई 2025 को थाना सिडकुल पर दर्ज हुए गंभीर प्रकरण में आरोपी रजत पुत्र सतपाल निवासी सहदेवपुर पथरी, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी से पहले ही पुलिस को यह संकेत मिलने लगे थे कि उसे कुछ परिजन संरक्षण दे रहे हैं।

पुलिस ने जब जांच तेज की तो एक व्यक्ति को पहले ही आरोपी को शरण देने के मामले में जेल भेज दिया गया। आगे की छानबीन में पुलिस को यह प्रमाण मिले कि आरोपी के परिजन न सिर्फ उसे छिपा रहे हैं, बल्कि फरार रहने में भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रजत के पिता सतपाल, भाई शुभम, जीजा विकास और चाचा यशपाल को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ धारा 249 BNS के तहत कार्रवाई प्रारंभ की।

दो मोटरसाइकिलों से साजिश को दिया गया अंजाम
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी को फरार कराने और छिपाने के लिए दो मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इन दोनों गाड़ियों को बरामद कर लिया है।

जिनमे बजाज सीटी 100
प्लैटिना बजाज शामिल हैं,
इन दोपहिया वाहनों का प्रयोग आरोपी की आवाजाही में किया गया, जिससे वह पुलिस की पकड़ से दूर रह सके। हालांकि पुलिस की पैनी निगरानी और मुखबिर तंत्र के सक्रिय होने से आरोपी के सहयोगी ज्यादा दिन तक छिप नहीं सके।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण
पुलिस ने इस प्रकरण में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमे सतपाल पुत्र चेतराम,निवासी सहदेवपुर पथरी। आरोपी रजत का पिता।
शुभम पुत्र सतपाल , निवासी सहदेवपुर पथरी। आरोपी का छोटा भाई,विकास पुत्र कृष्णपाल निवासी लंढोरा, मंगलौर, आरोपी का जीजा,यशपाल पुत्र चेतराम निवासी सहदेवपुर पथरी आरोपी का चाचा l
इन चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने आरोपी को छिपाया था और भागने में मदद की थी। अब पुलिस ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम
इस समूची कार्रवाई को अंजाम देने में थाना सिडकुल की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई। पुलिस की यह टीम दिन-रात सतर्कता से इस केस की निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *