हरियाणा हिसार में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हिसार, 18 मई 2025: हरियाणा पुलिस ने हिसार की एक यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ज्योति का यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” के 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। पुलिस के अनुसार, ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को सैन्य और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की।ज्योति 2023 में दो बार पाकिस्तान गई थी, जहां उसकी ISI अधिकारियों से मुलाकात हुई। उसका एक पाकिस्तानी संपर्क, अली अवान, ने उसके यात्रा और ठहरने की व्यवस्था की थी। जांच में पता चला कि वह एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थी, जो हरियाणा और पंजाब में सक्रिय था। पुलिस ने उसके मोबाइल और लैपटॉप से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।यह गिरफ्तारी “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद हुई, जिसमें भारत ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ज्योति पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।




