Uncategorized

हुदा खान ने 10वीं में बिना कोचिंग पाई सफलता, 91.40% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

हुदा खान ने 10वीं में बिना कोचिंग पाई सफलता, 91.40% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

मुज़फ्फरनगर
जिले की होनहार छात्रा हुदा खान ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है। हुदा खान, सामाजिक संस्था ‘आवाज़-ए-हक़’ के अध्यक्ष शादाब खान की सुपुत्री हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग और आधुनिक क्लासरूम सुविधाओं के यह अद्भुत परिणाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने उन तमाम लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश की है जो संसाधनों की कमी के कारण खुद को कमजोर समझती हैं। हुदा की यह सफलता खास तौर पर इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में न सिर्फ अपनी मेहनत से एक नया मुकाम हासिल किया, बल्कि अपने जैसे अन्य निर्धन एवं साधनविहीन छात्राओं के लिए भी आशा की किरण बनकर उभरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *