मस्जिद में हुऐ पथराव के बाद थाना पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों की बैठक l
चौकी कस्बा बहादराबाद परिसर में हुऐ पथराव के बाद थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कस्बे में स्थित मस्जिद के हिसाब को लेकर हुए विवाद में बरेलवी एवं देवबंदी संप्रदाय के लोगों के साथ मीटिंग ली गई इसमें उभय पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की गई एवं बताया गया कि जिन की छतों पर पत्थर, ईंटे पाई जाती है, उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । मस्जिद के लिए अध्यक्ष के अलावा 9 अन्य सदस्य की एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया गया जिसमे सम्पूर्ण लेखा जोखा के अलावा मौलवी की नियुक्ति तक निर्णय लिए जा सकते है।




