झबरेड़ा में पूर्व अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह को सैकड़ों लोगों का समर्थन, अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पर जोर

झबरेड़ा। कस्बे के इकबालपुर रोड पर आयोजित एक बड़ी बैठक में चौधरी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर सैकड़ों लोगों ने समर्थन जताया। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को खास बना दिया।
इस अवसर पर चौधरी कुलवीर सिंह चौधरी राजसिंह पूर्व प्रमुख जितेंद्र हितेश शर्मा जी समेत कई प्रभावशाली नेता मौजूद रहे। उन्होंने चौधरी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका विजन और नेतृत्व क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
चौधरी मानवेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।”
बैठक में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों और समर्थकों ने न केवल चौधरी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया, बल्कि उनके साथ खड़े होने का संकल्प भी लिया।
हितेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के चौधरी मानवेंद्र सिंह को जीतने काम करेंगे कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी मानवेंद्र सिंह का नेतृत्व क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर उन्हें अध्यक्ष पद के लिए समर्थन दें।
इस बैठक ने झबरेड़ा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को और सक्रिय कर दिया है। आने वाले समय में क्षेत्र में और बड़ी राजनीतिक हलचल की उम्मीद की जा रही है।
झबरेड़ा में चौधरी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में उमड़े जनसैलाब ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है।
रिपोर्ट ओमवीर सिंह




