रुड़की नगर पंचायत झबरेड़ा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान किया तेज झबरेड़ा: नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी रविवार से ही कस्बे में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता से अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं।भाजपा ने वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है। चौधरी मानवेंद्र सिंह अपने समर्थकों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने सोमवार को कस्बे के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और अपने कामकाज को आधार बनाकर समर्थन मांगा।दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।चुनाव के मद्देनजर कस्बे में राजनीतिक हलचल तेज है, और सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। आगामी चुनाव में झबरेड़ा के लोगों का फैसला किसके पक्ष में जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।




