Uncategorized

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस धूमधाम से मनाया,l

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस धूमधाम से मनाया,l। खानपुर मंगलवार 17 दिसंबर 2024 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सभी स्वयंसेवियों ने बाणगंगा नदी के तट पर जाकर गंगा तट पर जाकर सफाई अभियान चलाया तथा पॉलिथीन आदि कूड़ा करकट को जलकर नष्ट किया गया, रैली के माध्यम से तुगलपुर खानपुर इदरीशपुर आदि ग्राम वासियों को गंगा नदी को सच में साफ सुथरा रखने को जागरूक किया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि यदि हम गंगा को स्वच्छ रखेंगे तो हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा पाएंगे तथा सभी प्राणियों को स्वच्छ जल मिल सकेगा इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवियों द्वारा गंगा स्वच्छ अभियान के अंतर्गत बाणगंगा नदी के तट पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ विमलेश कुमार, विकास कुमार,नीरज कुमार, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार आलोक भूषण, विजेता मैडम, अशोक कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर स्वयंसेवियों कुमारी काजल, नेहा,कशिश, ईशा, जूली, शिवानी,आंचल,ज्योति,नवीन देव, कृष, मोहित, हर्ष आदि ने सराहनीय कार्य किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *