Uncategorized

रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया सत्यापन अभियान, 147 व्यक्तियो का किया सत्यापन l

रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया सत्यापन अभियान, 147 व्यक्तियो का किया सत्यापन l
बहादराबाद 15 दिसम्बर ( महिपाल )
आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, मोटर मैकेनिको, गैराज में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही कर रही है । इसी अभियान के क्रम में आज प्रातः कोतवाली रानीपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमे बनाकर रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद, दादूपुर गोविन्दपुर, सुल्तानपुर मजरी, अशोक वाटिका कालोनी, रामधाम कालोनी, सांईधाम कालोनी, टिहरी विस्थापित कालोनी में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।”
“अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर 147 लोगो का सत्यापन किया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले एक मकान मालिक का मौके पर 5,000 रू0 का नगद चालान व कुल 14 मकान मालिको के कुल 1,40,000/रू0(एक लाख चालीस हजार रू0) के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कोर्ट के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही फड, ठेली, मोटर मैकेनिक, गैराजो में काम करने वाले व्यक्तियो, व कबाडियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *