Uncategorized

जनपद हरिद्वार के पथरी थाने को मिला स्मार्ट मेस, एसएसपी ने किया उद्घाटन

जनपद हरिद्वार के पथरी थाने को मिला स्मार्ट मेस, एसएसपी ने किया उद्घाटन

हरिद्वार, पथरी: जनपद हरिद्वार के पथरी थाने के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाने में स्मार्ट बैरक और आधुनिक भोजनालय की सुविधा शुरू होने से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है।

उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह, पथरी थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाएं बढ़ी
नए भवन में स्मार्ट बैरक और मेस के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय और भोजन सुविधाएं प्राप्त होंगी। एसएसपी डोबाल ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर कार्यक्षमता के लिए पुलिसकर्मियों की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाने के नवीनीकृत भवन और सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। पुलिसकर्मियों ने इस पहल के लिए खुशी जाहिर करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

यह नई पहल पुलिसबल की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें बेहतर वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *