जीआरपी लक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला एवं चार नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया
पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदया सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री अनुज के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी लक्सर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला एवं उसके चार बच्चों को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दिनांक 06.07.2026 को वादी नौशाद निवासी बसेड़ी खादर द्वारा थाना जीआरपी लक्सर पर सूचना दी गई कि उसकी पत्नी आयशा (उम्र लगभग 37 वर्ष) अपने 04 नाबालिक (03 पुत्री एक पुत्र)के साथ दिनांक 02.07.2026 को घर से निकली थी कि वह अपनी ननद के यहां नजीबाबाद जा रही है। किन्तु वह वहां न जाकर अपने नाबालिक तीन पुत्रियों एवं एक पुत्र के साथ देहरादून स्थित दूर के रिश्तेदार के यहां चली गई तथा किसी भी परिजन से संपर्क नहीं किया। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त न होने पर थाना जीआरपी लक्सर पर मु0अ0सं0 16/2026, धारा 140(3), 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा अन्य आवश्यक माध्यमों का गहन विश्लेषण करते हुए लगातार तलाश की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 48 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला एवं उसके चारों नाबालिग बच्चों को रेलवे स्टेशन देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण नाराज होकर बिना किसी को सूचना दिए अपने दूर के रिश्तेदार के यहां चली गई थी। मामले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा आपराधिक तथ्य प्रकाश में नहीं आया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत गुमशुदा महिला एवं उसके बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जीआरपी लक्सर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
बरामद करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव चौहान
2. अ.उ.नि. अतुल चौहान
3. हे.कान्स.46 मुकेश कुमार
4. कान्स. मनोज कुमार एसओ जी
5. कान्स.सोनू कुमार
6. म.कान्स.29 सरयू सैनी
7. कान्स. 15 छोटे लाल




