रिपोर्ट यतेंद्र सैनी

रुड़की स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय गुम्मा वाला माजरी में आज चरितार्थ वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गिरीश उनियाल जी के द्वारा किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने भी शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया क्षेत्र के सैकड़ो सम्मानित व्यक्तियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में भाग लिया शिविर में निशुल्क दवाइयां का वितरण एवं ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक spo2 आदि की जांच की गई तथा महिला एवं बाल रोग चिकित्सा परामर्श भी दिया गया जिसमें जागरूकता कार्यक्रम हेतु मुख्य वक्ता धीरज कुमार त्यागी एसोसिएट्स प्रोफेसर कोर मेडिकल कॉलेज रुड़की बच्चों एवं अभिभावकों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम में महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्मृति ने महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच की एवं आयरन कैल्शियम आदि दवाइयां निशुल्क वितरण की विशेषज्ञ फार्मासिस्ट मोहित सैनी ने कैंप में दवाइयां का वितरण किया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गिरीश उनियाल जी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी ताकि भयंकर बीमारियों से निजात मिल सके प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बच्चों में नैतिक शिक्षा के माध्यम से एक नई जीवन पद्धति मिल सके आने वाले समय में नैतिक शिक्षा का क्षेत्र में पुरजोर प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी में मानसिक शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो सके और युवा पीढ़ी अपने जीवन में सफलता हासिल कर सके कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ रोहित बिजलवान प्रदीप डबराल रतन राय श्रीमती सोनिया आदि उपस्थित रहे संस्था के अध्यक्ष डॉ नरेश मेहरा ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच संस्था द्वारा सन 2019 से कराए जा रहे हैं आगे भी कराए जाएंगे संस्था के मैनेजर श्री उपदेश कुमार ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया कैंप में डॉक्टर वैभव डॉक्टर दीपचंद डॉ पंकज डॉक्टर रतन डॉक्टर मीनाक्षी डॉक्टर विशाखा ने अपनी सेवा प्रदान की



