रिपोर्ट सुखदेव सिंह
बहादराबाद। आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहलकी किशनपुर हरिद्वार के गृह विज्ञान द्वारा गढ़ भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष राणा नंदलाल सिंह प्राचार्य डॉ दीपा चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापिका प्रियंका शर्मा द्वारा छात्राओं को गढ़ भोज का महत्व वह विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन जैसे झंगोर की खीर, गहत की दाल का चीला, भट दाल की चाट आदि व्यंजन छात्राओं द्वारा तैयार कराए गए। जिसमें बी० ए० की छात्राओं प्रीति, पूजा, कशिश, आकांक्षा आदि ने प्रतिभाग किया।




