20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।
लक्सर खानपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है वही थाना अध्यक्ष खानपुर अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध कच्ची शराब निकालकर बेचने का काम करते हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं उन्होंने बताया उस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें गोवर्धनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन चौहान कांस्टेबल अरविंद रावत अनिल चौहान की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जोगा सिंह पुत्र मानसिंह बलविंदर पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम अहियापुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार बताया दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



