Uncategorized

आगामी सात सितंबर को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में होगा श्री खाटू श्याम भजनोत्सव,प्रेसवार्ता में दी जानकारी

रुड़की।श्री खाटू श्याम आस्था मंडल द्वारा आगामी सात सितंबर को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में श्री खाटू श्याम भजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।उक्त् कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री खाटू श्याम आस्था मंडल के मुख्य संरक्षक तथा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि श्री खाटू श्याम आस्था मंडल विगत 25 वर्षों से श्याम नाम का गुणगान और प्रचार कर रहा है,जिसके अंतर्गत साल में एक बार भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष यह भजन संध्या सात सितंबर को नगर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।इस भजन संध्या में नगर के अलावा अन्य जिलों व राज्यों से भी भक्तगण पहुंचेंगे।सचिव सुनील महावर ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक रश्मि शर्मा,समस्तीपुर व आयुष सोमानी,जयपुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।मैच का संचालन मयूर गुप्ता द्वारा किया जाएगा।बाबा श्याम का भव्य दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।प्रेसवार्ता में संरक्षक हरिराम चंदेरिया,उपसचिव संयम अग्रवाल,नरेश खंडेलवाल,सुरेश अग्रवाल,अंकित गुप्ता,नितेश ग्रोवर,मनीष अग्रवाल,विकास बंसल, उमंग अग्रवाल,विपिन सिंघल,विनय मित्तल,ओमप्रकाश अग्रवाल,उमेश महावर,राजेंद्र पाहूजा व रितु कांडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *