बिजली के दाम बढ़ाने और मंहगाई को लेकर आम आदमी पार्टी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ।। हरिद्वार आप के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लकसर मार्ग पर धनपुरा में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा कर गरीब तबके के लोगों और किसानों के साथ अन्याय किया है। पहले ही लोग बढ़ती मंहगाई और किसान बिजली कटौती व जंगली जानवरों के फसलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर काफी परेशान व चिंतित है। अब बिजली के दाम बढ़ने और बढ़ती मंहगाई के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ती जायेगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व तमाम खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई से जूझ रही है। लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति आंखे बन्द करे बैठी है। प्रदर्शन से पहले आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजू नारंग, संगठन मंत्री अंबरीश गिरी, खालिद हसन, दीप्ति चैहान, अनीस खान, मुस्तफा, पंकज, जातिराम, शमशाद मलिक, परविंदर कुमार, राव सुल्तान, खलील राणा, शमीम अहमद, वसीम बक्स, साजिद, राहिल खान, अभिषेक, मोतिन अब्बाशी आदि शामिल रहे है।
Related Articles
सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालने वाला पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Posted on Author Saleem Khan
गिरफ्तार व्यक्ति शौकीन पुत्र इरफान निवासी सिदडू कोतवाली लक्सर वायरल की गई वीडियो
01 करोड 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Posted on Author Saleem Khan
गत वर्ष 27 दिसंबर को वादी रामधन पुत्र किशन सिंह सिंह नि0 ग्राम-डुम्मनपुरी थाना खानपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुकत रविन्द्र कुमार व उसके अन्य परिजनो द्वारा स्क्रोल इण्डिया नाम से एक फर्जी कम्पनी बनाकर उसे व उसके साथियों को कम्पनी के माध्यम से पैसे शेयर मार्केंट मे लगवाकर अधिक पैसा दिलवाने का लालच देकर […]
प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह
Posted on Author Saleem Khan
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l हरिद्वार नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हरिद्वार इकाई ने गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पत्रकारिता के शीर्ष पुरुष गणेश शंकर विद्यार्थी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह एवं गोष्टी की अध्यक्षता प्रेस क्लब […]



