बिजली के दाम बढ़ाने और मंहगाई को लेकर आम आदमी पार्टी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ।। हरिद्वार आप के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लकसर मार्ग पर धनपुरा में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा कर गरीब तबके के लोगों और किसानों के साथ अन्याय किया है। पहले ही लोग बढ़ती मंहगाई और किसान बिजली कटौती व जंगली जानवरों के फसलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर काफी परेशान व चिंतित है। अब बिजली के दाम बढ़ने और बढ़ती मंहगाई के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ती जायेगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व तमाम खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई से जूझ रही है। लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति आंखे बन्द करे बैठी है। प्रदर्शन से पहले आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजू नारंग, संगठन मंत्री अंबरीश गिरी, खालिद हसन, दीप्ति चैहान, अनीस खान, मुस्तफा, पंकज, जातिराम, शमशाद मलिक, परविंदर कुमार, राव सुल्तान, खलील राणा, शमीम अहमद, वसीम बक्स, साजिद, राहिल खान, अभिषेक, मोतिन अब्बाशी आदि शामिल रहे है।
Related Articles
भारतीय पत्रकार संघ के तीसरी बार बने जिला अध्यक्ष दिलशाद अली
लक्सर हरिद्वार भारतीय पत्रकार संघ के तीसरी बार बने जिला अध्यक्ष दिलशाद अलीइस मौके पर दिलशाद अली के निवास पर मिठाईयां बांटकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशियां मनाईइस मौके पर आधा दर्जन से अधिक भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निवास स्थान पर पहुंचे जहां भारतीय पत्रकार संघ इकाई के […]
डिप्रेशन का शिकार हुए युवक ने लगाई फांसी
आज दिनांक 27/6/22 को थाना हाजा को जरिए 112 काॅलर जयवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली है सूचना पर थाना पुलिस द्वारा मौके पर मोहल्ला चाकलान पहुंची जहां पर एक व्यक्ति छत पर लगी जाली पर नायलोन की चुन्नी के सहारे लटका हुआ था जिसको स्थानीय व्यक्तियों और पुलिसकर्मियों […]
उत्तराखण्ड में एक बार फिर से विधानसभा उप चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के हवाले से उत्तराखण्ड से सबसे बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखण्ड में एक बार फिर से विधानसभा उप चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने राज्य की कुल 70 में से 47 सीटें जीती थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सिटिंग सीट खटीमा से चुनाव […]



