up news

ठगी का नया व्यापार आवास के नाम पर हो रही जमकर ठगी।

ठगी का नया व्यापार आवास के नाम पर हो रही जमकर ठगी।
हरदोई। जनपद हरदोई में अब ठगो के द्वारा ठगी किए गए नए नए मामले सामने आ रहे हैं। जो कि आवास शौचालय और आम जन को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के नाम पर गांव-गांव ठगी करते घूम रहे हैं। ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कई गांव की भोली भाली जनता को अपना शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हरदोई को दिए गए प्रार्थना पत्र में डाल चंद्र गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता निवासी बढ़ईयन पुरवा थाना कोतवाली देहात जिला हरदोई ने आरोप लगाया है। कि विपक्षी शशीकांत मिश्रा पुत्र भोला निवासी ग्राम खेड़ा थाना कोतवाली देहात जिला हरदोई के द्वारा प्रति आवास के नाम पर ₹10000 की ठगी की गई है जिसमें उसने रेनू पत्नी मुकेश निवासी ग्राम सडिला मसीत थाना टड़ियावा शशी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी ग्राम अब्दुल पुरवा थाना कोतवाली देहात राधा गुप्ता पत्नी कमल किशोर गुप्ता निवासी बढईन पुरवा पिहानी चुंगी हरदोई से आवास के नाम पर 10/ 10 हजार रुपए की ठगी की है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शशिकांत मिश्रा द्वारा पिहानी , हरियावा , टोडरपुर संडीला विकासखंड सहित जनपद के कई विकास खंडों में आम जनमानस तथा गरीब व्यक्तियों को अपना ठगी का निशाना बना चुका है। वही जब लोगों ने पैसा मांगने का प्रयास किया तो उल्टा झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहा है। जनपद की ठगी का यह पहला नया मामला नहीं है। ऐसे मामले प्रकाश में आते रहते हैं। लेकिन ठगो की मजबूत जड़ों के चलते उन के ऊपर कार्यवाही कभी नही हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *