Uncategorized

आईटी सी मिशन सुनहरा कल के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आईटी सी मिशन सुनहरा कल के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बहादराबाद 19 जून ( महिपाल )
मिशन सुनहरा कल गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मातृ एवं शिक्षु स्वास्थ्य-पोषण में सुधार जरूरी है।कुपोषण आज भी बहुत बड़ा कारण बना हुआ है, जो मृत्यु दर से जुड़ा है l यह कार्यक्रम प्रशिक्षण और संसाधनों के माध्यम से फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं एनएम, आशा) को बेहतर बनाकर, उचित स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देकर और टिकाऊ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देकर परिणामों को बढ़ाता है।
उन्होनें कहा कि मृत्यु दर को कम करने और पोषण की स्थिति में सुधार के लिए व्यापक सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत के तहत सरकार के मौजूदा प्रयासों में योगदान देना चाहिए। बीडीओ ने कहा कि
मां के स्वास्थ्य में सुधार, कुपोषण को कम करना और स्वस्थ समुदाय को बढ़ावा देना, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान पर भी ध्यान देना होगा । कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केंद्रिक करने वाली आईई सी सामग्री का विकास और विभिन माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगो को जागरूक करना चाहिए।
फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के सहयोग से नियमित जागरुकता सत्र आयोजित करें। इन सत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण, परिवार नियोजन, पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण जैसे विषय को शामिल किया गया है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ सुबोध कुमार जोशी ,असगर अली, विशाल पांडेय,आयुष कौर,हरजिंदर सिंह, , अभिनव गुलेरिया, कमल शर्मा, नेपाल सिंह, मोनू शर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *