Uncategorized

भविष्य में बच्चों को शुद्ध वातावरण मिल सके, करें अधिक से अधिक पौधारोपण : शबनम जहाॅ

भविष्य में बच्चों को शुद्ध वातावरण मिल सके, करें अधिक से अधिक पौधारोपण : शबनम जहाॅ

हरिद्वार।
पर्यावरण जल, वायु, स्वच्छता व वृक्ष को मिलाकर बनता है। यह सभी चीजें यानी की पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है। और पर्यावरण की शुद्धता से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। यह उक्त विचार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहाॅ ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि प्रकृति के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ ना करें। और हम सभी को प्रकृति और पर्यावरण को बचाए रखना है। जो हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना अति आवश्यक है और संकल्प ले कि अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण करें। जिससे भविष्य में हमारे बच्चों को शुद्ध वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे संगठन से जुड़ी महिलाएं योजना बनाकर अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *