Uncategorized

मतगणना को लेकर इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता पूरी तरह अलर्ट-दीपक सैनी

मतगणना को लेकर इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता पूरी तरह अलर्ट-दीपक सैनी

मुजफ्फरनगर
इंडिया गठबंधन के बीजनोर लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी व नूरपुर विधानसभा से सपा विधायक राम अवतार सैनी ने पुरकाजी व मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंचकर क्षेत्र में दुखद घटनाओं में शामिल होकर संवेदना व्यक्त की।
क्षेत्रीय लोगो व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के पश्चात दीपक सैनी द्वारा मंडी स्थल ईवीएम स्ट्रोंग रूम पर पहुंचकर जायजा लिया गया।
इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी दीपक सैनी ने मंडी स्थल पर मुजफ्फरनगर व बीजनोर लोकसभा के समाजवादी पार्टी निगरानी कैम्प पर मौजूद सपा व गठबन्धन पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से वार्ता कर कहा कि सभी कार्यकर्ता मतगणना को लेकर अलर्ट रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के लिए प्रशासन को पूरी तरह सहयोग करेगी लेकिन मतगणना में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश पर कार्यकर्ता व जनता कतई बर्दाश्त नही करेगी। दीपक सैनी ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी कार्यकर्ता मजबूती से तैयार रहे।
उनके साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैंनी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव हाजी गुफरान,सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नीटू,सपा विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन,सपा जिला सचिव मुस्तकीम प्रधान, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा जिला सचिव पवन पाल,सपा नेत्री दीप्ति पाल,सपा नेता नवाब इम्तियाज क़ुरैशी, नन्दू शर्मा,शानू तेवड़ा, जियाउल चौधरी,सपा सोशल मीडिया टीम इंचार्ज नवेद रंगरेज, कांग्रेस नेता रिजवान सिद्दीकी,डॉ सद्दाम राणा, सपा सेक्टर प्रभारी इंतजार अंसारी मोहित सोम* सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *