मंडावर l नहाते समय युवक गंगा में डुबा। शव मिलने पर पोस्टमार्टम को भेजा
मंडावर पुलिस और गोताखोर कर रहे हैं युवक की तलाश। अपने छः साथियों के साथ गंगा में नहाने गया युवक गंगा में डुब गया जिसमें डुबते समय उसके साथियों ने काफी शोर मचाया और उसे पानी से निकाल ना चाहा मगर पानी ज्यादा होने की वजह से युवक गहरे पानी में चला गया जिससे वह दिखाई नहीं दिया उसके साथी गांव की और दौड़ पड़े और गांव वालों को सारी बात बताई गांव वाले भी वहां पहुंचे। प्राप्त जानकारी से पता चला है कि कोतवाली थाने के गांव गोकलपुर कासम पेंदा निवासी अंकित पुत्र दयाराम अपनी रिस्तेदारी थाना क्षेत्र मंडावर के गांव छकडा में भीम सिंह के यहां आया था कल शनिवार को गांव छकडा के ही अपने छः साथियों के साथ नहाने के लिए गांव कुंदनपुर के सामने गंगा पर पहुंचा और गंगा में नहाने लगा तभी उसका पैर गहरे पानी में चला गया जिसमें वह डुबने लगा उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर वह गहरे पानी में चला गया उसके साथी फिर वहां से भाग आयें और गांव में शोर मचा दिया गांव के लोग भी गंगा की और दौड़ पड़े और मंडावर पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस भी पहुंची और युवक को पानी में तलाश करने लगे मगर युवक का पता नहीं चल पाया लेकिन रविवार को लगभग 3:30 बजे पुलिस ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से युवक का शव मिल गया। शव मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया
कविता सैनी की रिपोर्ट




