Uncategorized

गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल बोंगला बहादराबाद में फन डे फेस्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट सुखदेव

बहादराबाद गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल बोंगला बहादराबाद में फन डे फेस्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों को सम्मिलित किया। गया जिनमें खाने के स्टॉल मनोरंजक खेल व विभिन्न प्रकार के झूले लगाय गए। भारी संख्या में बच्चों व अभिभावकों ने मेले में आकर भरपूर आनंद लिया। मेले में विधायक रवि बहादुर ने बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर उनका उत्साह वर्धन किया। व इस कार्य की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। मेले को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ व विवेक चौहान के निर्देशन में कार्य किया। मेले में सहयोग करने में महेश दत्त शर्मा,रजत,नीरा,प्रीति,साहीन ,कीर्ति,अंकिता,पारुल , अलका, कनिष्का, रक्षा, शिखा,सतानन्द शर्मा ,ने भरपूर सहयोग दिया। विधालय डायरेक्टर पटेल सिंह चौहान व गीता देवी ने सभी का उत्साहवर्धन करने हेतु उपस्थित रहे । लकी ड्रॉ में आयुष्मान ने प्रथम पुरुष्कार के रूप मे साइकिल जीती आयुष प्रकाश ने द्वितीय पुरुष्कार के रूप मे ओवन जीता वही हैरी ने तृतीय पुरस्कार के रूप मे रूम हीटर जीता। विद्यालय प्रबंधक विवेक चौहान वह प्रधानाचार्या हीना ने संपूर्ण मेले को अपने निर्देशन में संपूर्णता की ओर सफलतापूर्वक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *