अवैध खनन के खिलाफ खनन अधिकारी ने टीम के साथ की छापेमारी एक जेसीबी सीज।
लक्सर क्षेत्र के कलशया गांव में एक स्टाक चलाया जा रहा था जिसमें रात के अंधेरे का फायदा उठाकर स्टॉक स्वामी लगातार अवैध खनन कर रहा था और अवैध खनन करके मोटी कमाई कर रहा था किसी व्यक्ति के द्वारा इसकी गोपनीय सूचना खनन अधिकारी को दी गई खनन अधिकारी ने नायाब तहसीलदार थानाध्यक्ष खानपुर लेखपाल आदि टीम के साथ कलशया गांव में अवैध स्टॉक पर छापेमारी की उन्होंने बताया के जब तक सरकार की ओर से वैध खनन नहीं खोला जाएगा तब तक किसी को भी खनन करने नहीं दिया जाएगा खनन अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से खनन पर पूर्ण रूप से पाबंदी है उसी को देखते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर आज छापेमारी की गई छापेमारी में एक जेसीबी सीज कर दी गई और स्टार्ट को भी सील कर दिया गया खनन अधिकारी व उनके साथ इस छापेमारी में खानपुर थाना अध्यक्ष अनिल रतूड़ी नायाब तहसीलदार लेखपाल आदि शामिल रहे





