Lkhsar news

लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया ने सभाला कार्यभार

रिपोर्ट पहल सिंह राणा


लक्सर में मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम संगीता कनौजिया ने कहा की सबसे पहले वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें की समीक्षा करेंगी। खास तौर पर इन्हें तय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करेंगे। ताकि विकास कार्यो की गति तेज हो सके। उन्होंने कहा की शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विकास को लेकर अधिकारियों से नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उनकी प्राथमिकता हकदार व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ दिलवाने की रहेगी। उन्होंने कहा की जो अधिकारी व कर्मचारी लोगों को परेशान करते मिलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। इसके अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सके इसके लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। उनकी कोशिश होगी की शहरवासियों व ग्रामीण क्षेत्र वासियों को उपरोक्त सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *