Uncategorized

श्री फाउंडेशन ट्रस्ट लक्सर द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर दो बालिकाओं के विवाह में सहायताI

रिपोर्ट दीक्षा गुप्ता

श्री फाउंडेशन ट्रस्ट लक्सर द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर दो बालिकाओं के विवाह में सहायताI
श्री फाउंडेशन ट्रस्ट जो कि अपने नेक नियति/ समाज सेवा गरीबों की मदद के लिए क्षेत्र में एक जाना माना नाम है के द्वारा माननीय लक्सर विधायक हाजी शहजाद जी की मुख्य मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थिति में दो बीपीएल परिवारों को उनकी बेटियों बरखा रानी पुत्री श्री मानसिंह ग्राम अकबरपुर एवं रीना पुत्री श्री चंद्रपाल सिंह ग्राम जैतपुर के विवाह हेतु स्टेनलेस स्टील के 41 बर्तनों का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गएI

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि आदरणीय विधायक लक्सर श्रीमान हाजी शहजाद जी ने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहां की श्री फाउंडेशन ट्रस्ट फाउंडेशन का यह नेक कार्य निर्धन परिवार के लिए बेटी की शादी में मददगार साबित होगाI
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्लांट एचआर हेड श्री सीमेंट लिमिटेड लक्सर द्वारा कहां गया कि इस प्रकार के कार्यों से हमें एक सुखद अनुभूति होती है कि हम अपने क्षेत्र के किसी गरीब परिवार के कुछ काम आएI
पूर्व में भी हमने इसी प्रकार से लगभग 150 कन्याओं के विवाह में रसोई में काम आने वाले बर्तनों का सेट प्रदान किया हैI
साथ ही श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र की सभी सरकारी स्कूलों में स्वच्छ जल हेतु वाटर कूलर RO तथा बालक और बालिकाओं के लिए बैठने के लिए फर्नीचर कंप्यूटर सीखने के लिए स्कूलों को कंप्यूटर और प्रिंटर भी प्रदान किए हैंI
हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि क्षेत्र की बालिकाएं उत्तम शिक्षा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करें और इसी प्रयास के तहत हमने समीप स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास की बालिकाओं इस सुरक्षा हेतु बाउंड्री वालों का निर्माण करवाया/ किचन की सुविधा के लिए तीन सेट बनवाया तथा बालिकाओं के लिए बेड गद्दे कंबल आदि सामान भी उपलब्ध भी पूर्व में उपलब्ध कराए गए हैंI
आने वाले समय में भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट इसी प्रकार से निर्धन /गरीबों /वंचितों की सेवा हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *