लक्सर, स्कॉलर्स होम इन्टरनेशनल स्कूल, लक्सर की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रथमवीर ने सर्वाधिक खेलों में प्रतिभाग कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप हासिल की । दूसरे स्थान पर वर्णित रहे। ओवरऑल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान सोनिका ने प्राप्त किया। विद्यालय में दो दिन तक चली विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं नें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किए। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हरजोत ने तथा द्वितीय स्थान सोनिका ने प्राप्त किया 200 मीटर दौड़ में प्रथम अवंतिका तथा द्वितीय स्थान पर अवनी सैनी रहे ।
लम्बी कूद में प्रथम वर्णित तथा शौर्य द्वितीय स्थान पर रहे। साईकिल रेस में अक्षित प्रथम तथा वर्णित द्वितीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में अवंतिका पहले तथा श्रेया दूसरे स्थान पर रही । फ्राॅग जंप में वासू प्रथम तथा राधिका द्वितीय स्थान पर रही। छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र विद्यालय के चेयरमैन ब्रहमपाल सिंह सैनी, प्रबंधक श्रीमती सुषमा सैनी तथा प्रधानाचार्य अखिलेश गौड़ ने प्रदान किए । कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षिका श्रीमती नीशू ने किया । इस अवसर विद्यालय शिक्षक हितेश त्यागी, अजय बिष्ट, मेघा सैनी, अंकुश सैनी , भावना गुप्ता काव्या भाटी, गगन सैनी, रचना, पूजा, शबनम, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे ।
नगर निगम रुड़की पुल पर सीमा होमगार्ड ने अकेले थामी हूवी है ड्यूटी की कमान नही हे कोई सहयोगी सीमा के साथ संवाददाता सोमवीर सैनी रुड़की जी हां आपको बता दें रुड़की नगर निगम पुल पर सीमा होमगार्ड ने अकेले अपनी ड्यूटी संभाली हुई हैं इस तपती गर्मी वे धूप में अकेले ही डाक कांवरियों […]
मंगलौर गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोत0 मंगलौर को सूचना प्राप्त हुए के कुछ लोग भट्टे की आड़ में अवैध मिट्टी खुदाई कर भराव का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढौरा को मय हमराही के भेजा गया उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह द्वारा शिकारपुर रोड पर पहुंचकर चेकिंग की गई। जहां […]
पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘योग अनप्लग्ड – युवा महोत्सव 2025’ का समापन यह योग युग का प्रारंभ है, हम सौभाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी व सहभागी हैं : आचार्य बालकृष्ण ऐसे आयोजन निश्चित ही युवा पीढ़ी का चहुँमुखी विकास करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे : आयुष मंत्रालय व केंद्रीय […]