Uncategorized

डा० कल्पना सैनी जी राज्य सभा सांसद द्वारा इंडियन आयल सी एस आर पोषित दिव्यांग कौशल विकास केंद्र जिला हरिद्वार का उद्घाटन


डा० कल्पना सैनी जी राज्य सभा सांसद द्वारा इंडियन आयल सी एस आर पोषित दिव्यांग कौशल विकास केंद्र जिला हरिद्वार का उद्घाटन उप जिला अस्पताल रुड़की में किया। कार्यक्रम संचालक संस्था संस्था मानव सेवा समाज के मुख्य अधिकारी आशीष गिरी द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम दिव्यांग भाई बहनों को कौशल प्रशिक्षण देकर एवं बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केट दिलाने का प्रयास किया जाएगा जिसके द्वारा सभी दिव्यंग भाई बहन घर बैठे स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे तथा नौकरी भी पा सकेंगे । इसी कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं खिदमत वेल्फेयर फाउंडेशन ने सभी दिव्यांग भाई बहनों को मतदान जागरूकता अभियान से भी जोड़ा गया एवं दिव्यांग लोगों हेतु सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को सदस्यता पत्र भी सोपा गया। इस अवसर पर राकेश गिरी जी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष,आशीष गिरी, जितेंद्र मुदलीयर,तनवीर प्रबंधक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, उमा, देव देवली, बीना, बीजेंद्र नेगी,मास्टर जुल्फिकार,खालिद हुसैन,सुरेश चौहान,पंकज,सकील, एवं सभी दिव्यांग भाई बहन तथा कार्यकर्ता मोजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *