Uncategorized

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सभी मंडलों में होगा सामाजिक सम्मेलन-तैयारियों को लेकर बैठक

लक्सर संवाददाता

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सभी मंडलों में होगा सामाजिक सम्मेलन-तैयारियों को लेकर बैठक

रुड़की। भाजपा ओबीसी मोर्चा सभी मंडलों में सामाजिक सम्मेलन करवाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को लोकसभा संयोजक बनाए जाने पर उनका स्वागत किया
ज़िला पंचायत डाक बँगला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कार्यक्रम को 25 फरवरी से 10 मार्च के बीच कराने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही मंडल अध्यक्षों को ओबीसी समाज के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिये कहा और लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आहवान किया। लोकसभा संयोजक ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सम्मेलन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और संगठन की रीति नीति बताएं। जिलाध्यक्ष अनुज सैनी ने मंडलों के अध्यक्षों को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। बैठक का संचालन ज़िला महामन्त्री प्रधुमन पोसवाल ने किया। बैठक में सभी मंडलो के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सह संयोजक आदित्य राज सैनी, मुनेशपाल,ज़िला उपाध्यक्ष रोमा सैनी,मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान,अमित सैनी, अनुज, अँकुर सिंह,राजू चौधरी,अभिषेक कश्यप,मुकेश पाल , मोहित गिरी,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *