रिपोर्ट इमरान देश भक्त
रुड़की।पार्षद व समाजसेवी मोहसिन अल्वी के भतीजे सुहेल के तीन वर्षीय बेटे साद की आज दोपहर बाद छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई,जिस कारण क्षेत्र में मातम छा गया।इमली रोड़ स्थित मोहसिन अल्वी के निवास पर दुःख व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।मोहसिन अल्वी के बड़े भाई और मृतक बालक के दादा शौकीन अल्वी के बेटे सुहेल और उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।आने वाले सभी लोग उनको सांत्वना दे रहे है।पार्षद और भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरज पाल सिंह,पूर्व मेयर यशपाल राणा,बाबू अब्दुल कय्यूम,पार्षद राकेश गर्ग,आशीष अग्रवाल, संजीव राय उर्फ टोनी विजय सिंह रावत संजीत तोमर रविंद्र खन्ना उर्फ बेबी व चंद्र चारु,शायर अफजल मंगलौरी,समाजसेवी व कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर लाल शास्त्री,सलमान फरीदी,ठेकेदार सुल्तान खान,आलम बाडी,अताउर रहमान अंसारी,सैयद नफिसुल हसन,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान,इमरान देशभक्त आदि ने मोहसिन अल्वी के आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।आज रात 8 बजे रुड़की की ईदगाह कब्रिस्तान में बच्चों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।




