Uncategorized

40 लीटर अवध कच्ची शराब बनाते मैं भट्टू उपकरण सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार,

रिपोर्ट पहल सिंह

40 लीटर अवध कच्ची शराब बनाते मैं भट्टू उपकरण सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा ( अवैध शराब/ स्मैक / चरस गांजा आदि ) तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा है अभियान को सफल बनाने के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ड्रग्स की देवभूमि के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया जिसमें उप निरीक्षक मनोज नौटियाल, कांस्टेबल गंगा,कांस्टेबल नथी आदि की टीम बनाई गई, टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रंजीतपुर में गांव के पास खेत में अवैध कच्ची शराब बनाते हुए, अभियुक्त मिथुन पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम जसपुर रंजीतपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब शराब बनाने की भट्टी व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया, तथा मौके पर 150 लीटर लहान भी नष्ट किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि अभियुक्त मिथुन को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित शराब बनाते गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से एक ड्रम,अल्युमिनियम का, पाटील, एक छोटा ड्रम, लोहे की बाल्टी, चपनी, दो गैस चूल्हे तथा एक सिलेंडर बरामद किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मo अo संo 29/24 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *