रिपोर्ट पहल सिंह
30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अलग-अलग जगह से चार व्यक्ति गिरफ्तार, लक्सर नव वर्ष में नशा मुक्ति देवभूमि अभियान 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त करने व अवैध शराब / स्मैक / चरस/ गांजा आदि तस्करों गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किया था जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित पुलिस टीमो द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से चार व्यक्तियो 1- रामकृष्ण पुत्र गोटी निवासी टांडा भागमल कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार 2- विकास पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार3- छोटी पत्नी जोगेंद्र सिंह निवासी महाराजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार,4- कन्हैया उर्फ कृष्ण पाल पुत्र कालूराम निवासी वार्ड नंबर 1 लक्सर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार आदि व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह छापेमारी कर चार अभियुक्त को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे हेo कानिo खजान सिंह कोतवाली लक्सर, हेo कानिo मोहन खोलिया कोतवाली लक्सर, कानिo अनूप पोखरियाल कोतवाली लक्सर, कानिo राजेंद्र कोतवाली लक्सर, कानिo गंगा सिंह कोतवाली लक्सर, कानिo मदन सिंह कोतवाली लक्सर, कानिo अनिल चौहान कोतवाली लक्सर, कानिo किशोर नेगी कोतवाली लक्सर आदि शामिल है




