रिपोर्ट पहल सिंह
गौकाशी करता एक व्यक्ति गिरफ्तार तीन फरार, लक्सर पुलिस ने गांव काशी करते हुए एक व्यक्ति को गौ मांस सहित गिरफ्तार किया है जबकि तीन व्यक्ति भनक लगने पर मौके से फरार हो गए, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नव वर्ष पर अपराधिक गतिविधियों से संलिप्त अपराधी / संदिग्ध व्यक्ति / सामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिनके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग कर व्यक्ति हसरत पुत्र मंजूरा निवासी जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार क़ो मुख्यालय खुर्द बंदे के पास गन्ने के खेत में गौ मांस व गोकशी उपकरण दो लोहे की छूरी, एक कुल्हाड़ी,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मय पलड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा तीन व्यक्ति अफजल उर्फ मोथी पुत्र हाशिम निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द थाना लग्जरी जिला हरिद्वार 2-एंजेम पुत्र हमीद निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द कोतवाल लक्सर जिला हरिद्वार 3- मुनीर पुत्र सलीम निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार भनक लगने से मौके से फरार हो गए, फरार अभियुक्तगणो की तलाश जारी है, अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाने पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




