रिपोर्ट सलीम फारुकी
उत्तराखंड किसान मोर्चा रोड ने किया रुड़की मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन
रुड़की कचहरी परिसर में उत्तराखंड किसान मोर्चा रोड ने गन्ने के मूल्य को लेकर एक धरना प्रदर्शन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने किया इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ो किसानों ने भाग लिया उ कि मो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोड ने कहा सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है वह किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है किसानों के गन्ना मूल्य पर बोलते हुए कहा हरियाणा और पंजाब के गन्ना मूल्य सरकार ने तय कर दिया है परंतु हमारे गन्ने मूल्य को अब तक नहीं घोषित कर पाई है इस बात को लेकर किसानों में आक्रोश है और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ उत्तराखंड किसान मोर्चा रोड ने अपना मोर्चा खोल दिया है जल्द ही उत्तराखंड के किसान सरकार के खिलाफ महा पंचायत करेंगे उन्होंने सरकार पर धावा बोलते हुए कहा यह सरकार विफल व निकम्मी है श्री रोड ने कहा सरकार घर-घर जाकर अपना बखान कर रही है परंतु किसानों के बारे में कोई चिंतन नहीं किया जा रहा है इसी आक्रोश के चलते किसान लोग 2024 लोकसभा इलेक्शन में सड़कों पर उतरकर इलेक्शन का बहिष्कार करेंगे उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ कर दिए हैं परंतु उत्तराखंड सरकार किसानों के बिजली के बिल माफ नहीं कर पा रही है न ही गन्ने का भाव निर्धारित कर पा रही है इसी कारण उत्तराखंड किसान मोर्चा रोड ने रुड़की मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार को अवगत कराया इस मौके पर मुनेश त्यागी चौधरी राजेंद्र सिंह मोहम्मद आजम मोहम्मद अकिल सरदार जोगिंदर सिंह सत्यवीर अकरम सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे




