ग्राम टोडा कल्याणपुर में गरीब जनता के राशन पर हाथ साफ कर रहे राशन डीलर अधिकारी बैठे मौन
संवाददाता सोमवीर सैनी
रुड़की:- टोडा कल्याणपुर में लगभग 96 गरीबो को नहीं मिल रहा उनके हक का सरकारी राशन अधिकारियों के चक्कर लगा रहे कार्ड धारक जहां एक और माननीय प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हर गरीब जनता को सरकारी राशन फ्री उपलब्ध कराया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर रुड़की तहसील के टोडा कल्याणपुर में गरीब जनता को उनके हक का सरकारी राशन तक नहीं मिल रहा लगातार कार्ड धारक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं सरकार की योजनाओं के पतीला लगा रहे हैं अधिकारी सत्रों की मानें तो समय-समय पर राशन डीलरों की चैकिंग की जाती है लेकिन रुड़की क्षेत्र में लगभग 96 कार्ड धारक हैं जो दिसम्बर माह का सरकारी राशन कट गया है जो की शिवराज डीलर के यहां पर हें वहीं अधिकारी इस मामले को लेकर मौन बैठे हैं जबकि रुड़की सप्लाई इंस्पेक्टर को इस मामले का पता चला तो उनका सही जवाब नहीं मिला और साथ ही जबकि उनमें कुछ कार्ड धारक ऐसै हो की जिनके घर में कोई कमाने भी नहीं हैं जब सरकारी राशन मिलता है तो घर में चूल्हा जलता है इस मामले को लेकर प्रशासन क्या संज्ञान लेते हैं क्या कार्रवाई होती है गरीब जनता को सरकारी राशन मिलता है या फिर सरकारी राशन का बन्दर बांट किया जाता हैं जब मीडिया के माध्यम से कोंटा डीलर शिवराज से बात की तो उनके द्वारा बताया गया कि मेने विभाग को सूचित कर दिया था लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया वही विभागीय रुड़की क्षेत्रीय अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि आला अधिकारी को सुचित कर दिया गया है आला अधिकारी ही इस मामले में संज्ञान ले सकते हैं जब आला अधिकारी ही संज्ञान लेंगे तो फिर रुड़की सप्लाई इंस्पेक्टर क्या करेंगे आखिर समय समय पर जांच क्यों नहीं करते हैं क्या गरीब जनता को भुखा मरने के लिए छोड़ रखा है अब सवाल उठता है आखिर गरीब जनता को राशन मिलता है या नहीं ये तो जांच का विषय है




