रिपोर्ट सलीम फारुकी
आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद ने चुनाव आयोग को कह दी बड़ी बात
तीन राज्यों में भा ज पा की प्रचंड जीत जीत पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अकील अहमद ने भाजपा व चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा 2014 के इलेक्शन के बाद भाजपा की लगातार जीत एक आश्चर्य चकित कर देने वाला विषय है आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बेबाक बोलते हुए कहा ऐसा क्या विकास कर डाला भाजपा सरकार ने जो हर चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है अभी तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं इस चुनाव में बड़ी धांधले बाजी सामने आई है इस विष्य पर बोलते हुए अकील अहमद ने कहा मध्य प्रदेश व राजस्थान में ई वी एम मशीनों के साथ लेकर छेड़छाड़ की गई है विपक्ष पार्टियां भी लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है वहीं पर जनता भी इस पर खुले भाव से आरोप लगाती नजर आ रही है आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है अकील अहमद ने यह भी कहा 2024 का चुनाव बेलेट पेपर के द्वारा होना चाहिए तभी जनता को चैन की सांस मिलेगी तभी जनता को चुनाव आयोग पर विश्वास होगा मीडिया के माध्यम से अकील अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि भारत की जनता की शिकायत भी यही है चुनाव बेलेट पेपर से होना चाहिए इन तीनों राज्यों में जिनमें भाजपा की सरकार बनी है उन राज्यों मे EVM के साथ छेड़छाड़ होने की वीडियो सामने आई है इसीलिए इन राज्यों में दोबारा इलेक्शन होने चाहिए और बेलेट पेपर के द्वारा इलेक्शन होने चाहिए तभी दूध का दूध पानी का पानी जनता के सामने आएगा




