Uncategorized

लक्सर पुलिस द्वारा अवैध चाकूओ के साथ दो अभियुकतो को धर दबोचा,

रिपोर्ट पहल सिंह

लक्सर पुलिस द्वारा अवैध चाकूओ के साथ दो अभियुकतो को धर दबोचा, लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने के लिए निर्देश किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मचारी गण, हेo काo मोहन खोलिया कोतवाली लक्सर, कानिo किशोर कोतवाली लक्सर, काo लोकमणी कोतवाली लक्सर, पीआरडी करणपाल कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम बनाई गई, टीम द्वारा 3.12.2023 चेकिंग के दौरान मोबाइल ड्यूटी/ गस्त ड्यूटी के दौरान बसेड़ी रोड अंसारी कॉलोनी के पास से दो व्यक्तियों को सदिग्ध अवस्था में अवैध चाकूओ के साथ धर दबोचा उक्त दोनों व्यक्ति किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा मोबाइल ड्यूटी के दौरान बसेड़ी रोड अंसारी कॉलोनी के पास से अभियुक्त निशांत माल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी उत्तरी चमारन पुरकाजी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर व अनुज कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी श्यामपुर माजरा भरत बस्ती थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर को अवैध चाकओ के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *