Uncategorized

डॉ रविंद्र कुमार सैनी ने महामहिम राज्यपाल जी के नाम पर अंग्रेजी में कविता का लेखन कर कीर्तिमान स्थापित किया

रिपोर्ट दिलनवाज सिद्दीकी

देहरादून में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह जी निवास पर देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के संरक्षक,सांसद प्रतिनिधि, पूर्व जनसंपर्क अधिकारी उत्तराखंड सरकार, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून, वरिष्ठ समाजसेवी, अंग्रेजी साहित्यकार डॉ रविंद्र कुमार सैनी जी ने महामहिम राज्यपाल जी के नाम पर अंग्रेजी में कविता का लेखन कर कीर्तिमान स्थापित करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय जी को कविता भेंट की।आदरणीय महामहिम राज्यपाल जी के द्वारा डॉ रविंद्र कुमार सैनी जी ने इस उपलब्धि और सम्मान के लिए आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर रजनीश सैनी ने संगठन के समस्त पदाधिकारी की ओर से आदरणीय डॉक्टर रविंद्र सैनी जी के उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि संगठन आपके मार्गदर्शन से निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर होकर सर्व समाज को संगठित और जागरूक कर देश सेवा और राष्ट्रहित में अमूल्य योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *