Uncategorized

खण्ड स्तरीय( माध्यमिक स्तर ) एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन,

रिपोर्ट पहल सिंह

खण्ड स्तरीय( माध्यमिक स्तर ) एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर में दिनांक 9,10,2023 खण्ड स्तरीय( माध्यमिक स्तर ) एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राजेश पायलट मिनी स्टेडियम खानपुर में किया गया,जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष लक्सर अमरीश कुमार गर्ग के द्वारा किया गया, जिसके संयोजक अनिल कुमार शर्मा प्रधानाचार्य भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर द्वारा प्रतियोगियों को खेल के प्रति जागरूक किया गया, तथा प्रधानाचार्य नेशनल कन्या इंटरकॉलेज खानपुर डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने खेलों से होने वाले लाभ के विषय में प्रकाश डाला कि खेलों से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है, व मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया गया तथा उनके द्वारा प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रेरित किया गया, उन्होंने कहा की आप हमारे विकासखंड व जनपद का नाम रोशन करें, गत वर्ष की ब्लॉक स्तरिय चैंपियन कुमारी शालिनी ने मशाल लेकर ट्रक का चक्कर लगाकर शुभ आरंभ किया, इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अंडर 17 बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ को हरि झंडी देकर शुभारंभ किया गया,जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमश: नितिन पवार( भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर ) बिट्टू ( नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर) विकास कुमार ( नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर ) ने स्थान प्राप्त किया,अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः शिवानी, बेशिका, आंचल ने प्राप्त किया, इस अवसर पर ब्लॉक समांतक मांगेराम मोरिया, ऐशपाल सिंह, मदनलाल, सुमित पवार,अनिल वर्मा,रवि पाल, पंकज कुमार,सुरेश पाल, श्रीमतीप्रीती जोशी, विवेक सैनी आदि उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *