रिपोर्ट पहल सिंह
घर के अंदर से LED T V तथा बर्तन चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा,
लकसर दिनांक- 15.09.2023 को अंजेश पुत्र स्व0 समय सिंह निवासी सुल्तानपुर कुंहारी हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली लक्सर पर तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13.09.23 की रात्रि को अज्ञात चोरों ने वादी के घर के अंदर से 01 LED TV तथा कुछ बर्तन चोरी कर लिये हैं। जिसके आधार कोतवाली लकसर पर मु0अ0सं0-749/23 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारी गणों को दी गयी।
घटना के अनावरण के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा माल मुल्जिमान की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमे उo नवीन चौहान चौकी प्रभारी सुल्तानपुर लकसर, काo अजीत तोमर, काo अरुण नेगी आदि की टीम बनाई गयी, टीम द्वारा किये गये पर्थक प्रयासों द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण (01) अरशद पुत्र गुलजार उम्र 22 वर्ष (02) दीपक पुत्र कवल निवासीगण सुल्तानपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र-24 वर्ष को उपरोक्त चोरी की LED TV एवम् चोरी के बर्तनों को बेचकर कमाए 2500/= रुपए के साथ बेगम पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताए की घर के अंदर की गयी चोरी के मामले मे पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफतार किया है जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 IPC की वृद्धि की गयी है, गिरफतार अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्तः-
(01) अरशद पुत्र गुलजार उम्र 22 वर्ष
(02) दीपक पुत्र कवल निवासीगण सुल्तानपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र- 24 वर्ष
बरामद सामान का विवरणः-
1- LED TV
2- 2500/= रुपए नगद
पुलिस टीमः-
1- उ0 नि0 नवीन चौहान चौकी प्रभारी सुल्तानपुर लक्सर
2- का0 अजीत तोमर
3- का0 अरुण नेगी




