पांच दिन पूर्व मवेशी चराने गए युवक का शव आज शाहपुर के पास एक स्टोन क्रेशर के पास गंगा में मिला l युवक पांच दिन पहले रोजे में आपने मवेसी चराने गया था जिसके मवेसी रात को घर वापस ा गए लेकिन वह नहीं आया l परिजनों ने बहुत तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला l आज ग्रामीणों ने उसका शव गंगा में बहता देख कर पुलिस को सूचित किया l सूचना पर पहुंची पथरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवा दिया है l युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है l थाना प्रभारी पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि असलम पुत्र यूसुफ़ निवासी गेंड़ी खाता वन ग़ुज्जर है जो वर्तमान में रानीमाज़ारा में रह रहा था जिसकी लाश मिली है, उसकी मौत किस तरह हुए है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा l




