रुड़की।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल के राजपूताना स्थित आवास पर अनेक समाज सेविकाओं एवं विभिन्न वर्गों की बहनों व महिलाओं ने राखी बांधकर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरिद्वार विभाग की संयोजिका तथा भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन (महिला मोर्चा) की प्रदेश मंत्री शबनम जहां एवं रुद्राणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी प्रधान ने रुड़की के निवर्तमान मेयर गौरव गोयल को रक्षाबंधन की बधाई दी तथा उनके हाथ पर राखी बांधी।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व तब होता है जब कोई व्यक्ति विचारों,शब्दों और कार्यों में पवित्रता का जीवन जीने के लिए उसे सर्वशक्तिमान परमपिता परमेश्वर के साथ पवित्रता का दिव्य व्रत लेता है।उन्होंने तिलक और राखी की रस्म के बारे में कहा कि तिलक शरीर-चेताना और बुराइयों के जाल पर विजय पाने का प्रतीक है।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन की पवित्रता का त्यौहार है,जहां हर भाई अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है।इस अवसर पर रुद्राणी सेवा की प्रदेश महामंत्री मंजू रानी,लक्ष्मी मिश्रा संगठन मंत्री,कुमारी गायत्री नेगी नगर अध्यक्ष रुड़की,पुष्पा बटोला उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद आरिफ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट सोमवीर सैनी उमेश कुमार, कुंवर प्रणव झूठे नेता सिडकुल के नाम पर कर रहे गुमराह: भावना पांडे हरिद्वार:- जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचती जा रही है लगातार प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं वही अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से […]
रिपोर्ट महिपाल शर्मा आज दोपहर में हुई तीव्र बारिश के कारण जिला मुख्यालय रोशनाबाद में विभिन जगह पर विशालकाय पेड़ो के गिरने से यातायात बाधित हो गया, जिसकी सूचना फायर स्टेशन को प्राप्त हुई तो फायर स्टेशन से रेस्क्यू यूनिट मय वुडन कटर और अन्य उपकरणों के साथ बारिश में ही घटनास्थल पर पहुंची और […]
रुड़की।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर समर्पण संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कन्हैयालाल पॉलिटेक्निक के परिसर में किया गया, जिसमें छात्रव छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने में अपना सहयोग किया,साथ ही नगर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस शिविर में पधार कर रक्तदान किया।वेलांगीरी हिल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर अर्पित सैनी […]