Uncategorized

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता को सोलानीपुरम् वासियों ने कराया विभिन्न समस्याओं से अवगत

रिपोर्ट इमरान देश भक्त

रुड़की।सोलानीपुरम के अंतर्गत गोकुलधाम कॉलोनी में रितु कंडियाल के आवास पर नगर निगम से संबंधित विषयों पर गोकुलधाम कॉलोनी की महिलाओं की एक बैठक आहूत की गई,जिसमें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सचिन गुप्ता के समक्ष सोलानीपुरम की महिलाओं ने अपनी बेबाक राय रखी।उन्होंने कहा कि सोलानीपुरम् में नगर निगम की गाड़ी हफ्ते में तीन दिन आती है,जिसके फलस्वरुप प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों से बात कर उनको बताया कि सोलानीपुरम में नगर निगम की गाड़ी प्रतिदिन आनी चाहिए और कूड़ा उठाने के लिए घरों से नगर निगम के कर्मचारी होने चाहिए।जब आप यूजर चार्ज ले रहे हैं तो उसकी सुविधा भी आम नागरिक को मिलनी चाहिए।सोलानीपुरम् वार्ड में फॉगिंग करवाने के साथ ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव लगातार होते रहना चाहिए।सोलानीपुरम् का नाला मुख्य चर्चा का विषय रहा,जिस पर महिलाओं ने कहा की पीछे से नाले की स्थिति कुछ भी हो,लेकिन आगे से नाला चौड़ा होना चाहिए,जिसके लिए सचिन गुप्ता ने एसडीएम रुड़की से और नगर आयुक्त से बात की,जिसके लिए जल्द ही प्रपोजल बनाकर शासन को भजेने की बात कही। सोलानीपुरम् निवासियों की ओर से एक ज्ञापन एसडीएम रुड़की को दिया जाएगा,जिसमें वार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान हो और जनता को राहत मिल सके,इन सभी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूजा गौड,संगीता नेगी,प्रियंका शर्मा,आरती जैन,बबिता मटियाल,बबिता शर्मा,इंदु सिंह,कविता नेगी,मधु गिरी,नीलम्,अनु,ममता पुंडीर,सोनिया जंगी,सुमित्रा कंडियाल,अंजना गुप्ता,सीता यादव,सरस्वती रमोला,राजश्वरी रौथान् आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *