Uncategorized

युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाला तस्कर गिरफ्तार, 100 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाला तस्कर गिरफ्तार, 100 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

लक्सर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से Dicyclomine HCl, Tramadol HCl एवं Acetaminophen के 100 नशीले कैप्सूल (कुल 55 ग्राम) बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के समय मुन्तियाज उर्फ छोटा (21) निवासी सुल्तानपुर अंसारी कोठी के पास को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सतपाल राणा और कांस्टेबल नरेश नेगी की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *